मोहे भा गयो राधे नाम कोउ अब मन को भावे ना | mohe bha gayo radha naam

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

मोहे भा गयो राधे नाम,
कोउ अब मन को भावे ना,
मिलो बरसाने को धाम,
कोउ अब मन को भावे ना,
मोहें भा गयों राधें नाम,
कोउ अब मन को भावे ना।bd।

बरसाने की राज किशोरी,
मेरी राधा प्यारी,
नैन नक्श लागे अति सुंदर,
जाऊं मैं बलिहारी,
मोको मिल गई खुशी तमाम,
कोउ अब मन को भावे ना,
मोहें भा गयों राधें नाम,
कोउ अब मन को भावे ना।bd।

ब्रज की रज माथे से लागी,
भाग्य हमारो जागा,
बांध लई है राधा जी से,
प्रेम को पक्को धागा,
मिले राधा के संग श्याम,
कोउ अब मन को भावे ना,
मोहें भा गयों राधें नाम,
कोउ अब मन को भावे ना।bd।

रसवंती वृषभान किशोरी,
मीठो नाम है राधा,
बिन राधे के रंग रंगीला,
मुरली वाला आधा,
मोहे इन दोनो से काम,
कोउ अब मन को भावे ना,
मोहें भा गयों राधें नाम,
कोउ अब मन को भावे ना।bd।

मोहे भा गयो राधे नाम,
कोउ अब मन को भावे ना,
मिलो बरसाने को धाम,
कोउ अब मन को भावे ना,
मोहें भा गयों राधें नाम,
कोउ अब मन को भावे ना।bd।

Singer – Parvinder Palak

Leave a Comment