महावीर जन्म कल्याणक हम मिलकर मनाएंगे | mahavir janma kalyanak hum milkar manaye gane

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

महावीर जन्म कल्याणक,
हम मिलकर मनाएंगे,
इस महामहोत्सव में,
झूमेंगे गायेंगे,
इस महामहोत्सव में,
झूमेंगे गायेंगे,
प्रभु वितरागी छवि को,
हम हर पल ध्यायेंगे,
इस महामहोत्सव में,
इतिहास रचाएंगे।।

तर्ज – जो राम को लाए है।

जब हुआ प्रभु का जन्म,
इंद्रों के आसन डोले,
धरती पर आकर के,
प्रभु के जयकारे बोले,
पांडुक शिला पे मिल करके,
हम न्वहन कराएंगे,
इस महामहोत्सव में,
इतिहास रचाएंगे।।

प्रभु वीर की वाणी ने,
जो मार्ग है बतलाया,
जीवों की रक्षा का,
पथ हमको दिखलाया,
हम जियो और जीने दो,
मिलकर सिखलाएंगे,
इस महामहोत्सव में,
इतिहास रचाएंगे।।

महावीर जन्म कल्याणक,
हम मिलकर मनाएंगे,
इस महामहोत्सव में,
झूमेंगे गायेंगे,
इस महामहोत्सव में,
झूमेंगे गायेंगे,
प्रभु वितरागी छवि को,
हम हर पल ध्यायेंगे,
इस महामहोत्सव में,
इतिहास रचाएंगे।।

Singer / Lyrics – Ansh Jain
8357884815, Indore.

Leave a Comment