जन्मो जनम यूँ ही तेरा प्यार मिले सरकार लिरिक्स | janmo janam yun hi tera pyar mile sarkar lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

जन्मो जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार,
छूटे ज़माना चाहे,
तेरा छूटे नहीं दरबार,
भूले से भी भूल ना जाना,
मुरली वाले साथ निभाना,
साथ निभाना हर बार,
जन्मों जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।।

तर्ज – सातों जनम मैं तेरे।

तुमसे ही शुरू होवे,
तुम पे ही होवे ख़तम,
रिश्ता ये निभे अपना,
जब तक हो दम में दम,
चाहे संकट की होवे घडी,
या खुशियों की लटके लड़ी,
तेरे बिन ना कुछ स्वीकार,
जन्मों जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।।

विश्वास का ये धागा,
कभी होवे ना कमज़ोर,
मुझे तू ही नज़र आये,
चाहे देखूं मैं जिस ओर,
छोटी सी है ये अर्ज़ी,
कर दो ना प्रभु मर्ज़ी,
हम मानेंगे उपकार,
जन्मों जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।।

मन में हो तेरी लगन,
होंठों पे तेरे भजन,
तेरे भक्तों की सेवा में,
‘मोहित’ का बीते जनम,
मैं तेरा ही हों जाऊं,
बस तुझमें ही खो जाऊं,
यही ख्वाइश है दातार,
जन्मों जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।।

जन्मो जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार,
छूटे ज़माना चाहे,
तेरा छूटे नहीं दरबार,
भूले से भी भूल ना जाना,
मुरली वाले साथ निभाना,
साथ निभाना हर बार,
जन्मों जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।।

Singer – Kiran Sharma}]

Leave a Comment