दिल पे श्याम लिखा है भजन लिरिक्स | dil pe shyam likha hai lyrics

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

दिल पे श्याम लिखा है,
हर जगह पे श्याम लिखा है,
मेरी आँखों में देख कन्हैया,
आंसू पे श्याम लिखा है।।

तुझमे है बात कोई,
दिल है तेरा दीवाना,
तुमको सुना रहा हूँ,
मेरे प्रेम का तराना,
कोई पीछले जनम का लेख है,
किस्मत पे श्याम लिखा है,
दिल पे श्याम लिखा हैं,
हर जगह पे श्याम लिखा है।।

वादा करो कन्हैया,
दोगे साथ हर जनम में,
गुजरे ये ज़िंदगानी,
कान्हा तेरे भजन में,
मैंने आंसू की स्याही बनाकर,
तुमको पैगाम लिखा है,
दिल पे श्याम लिखा हैं,
हर जगह पे श्याम लिखा है।।

लाखों जनम मिलेंगे,
तेरा साथ भी मिलेगा,
बनवारी डरना क्या है,
जब साथ तू चलेगा,
मेरी पढ़ ले वसीयत कान्हा,
सब तेरे नाम लिखा है,
दिल पे श्याम लिखा हैं,
हर जगह पे श्याम लिखा है।।

दिल पे श्याम लिखा है,
हर जगह पे श्याम लिखा है,
मेरी आँखों में देख कन्हैया,
आंसू पे श्याम लिखा है।।

Singer – Manish Bhatt

Leave a Comment