दिल से बोलो भक्तो नाकोड़ा भैरव का जयकारा | dil se bolo bhakto nakoda bhairav ka jaykara

Join us for Latest Bhajan Lyrics Join Now

दिल से बोलो भक्तो,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा,
भैरव का जयकारा,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा,
के दिल से बोलों भक्तों,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा।।

ॐ बम भैरव का जाप है जपना,
नाम भैरव का हर रोज ही रटना,
प्रेम से सब बोलो भक्तों,
देगा यही सहारा,
के दिल से बोलों भक्तों,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा।।

भक्ति के रंग में आज रंग जाओ,
बोलके जयकारा भैरव दादा को रिझाओ,
किस्मत खोलेगा भक्तो,
नाकोड़ा वाले का जयकारा,
के दिल से बोलों भक्तों,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा।।

जयकारा प्रेम से जो दादा का लगायेगा,
भैरव के द्वार से वो खाली नही जायेगा,
प्रेम से बोलके देखलो भक्तो,
भर देगा भंडारा,
के दिल से बोलों भक्तों,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा।।

गूंज रही ‘दिलबर’ भैरव की जयकार है,
झूम रहा देखो आज टुकलिया परिवार है,
प्रवीण के संग बोलो भक्तों,
नाम बड़ा है प्यारा,
के दिल से बोलों भक्तों,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा।।

दिल से बोलो भक्तो,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा,
भैरव का जयकारा,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा,
के दिल से बोलों भक्तों,
नाकोड़ा भैरव का जयकारा।।

सिंगर – श्री देवेंद्र बेगानी कलकत्ता।
रचनाकार – दिलीप सिंह सिसोदिया ‘दिलबर’।
नागदा जक्शन म.प्र. 9907023365

Leave a Comment